हताश व निराश लोग करा रहे मेरे चुनाव में गड़बडी: नरेंद्र सिंह यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्दलीय प्रत्याशी बाबू नरेंद्र सिंह यादव के समर्थकों के प्रचार वाहनों से झंडे आदि फाड़े गये थे| जिस पर पूर्व मंत्री नें तीखी प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव में खुद को हताश महसूस कर रहें है वह मेरे चुनाव में गड़बड़ी कर रहे है| इससे उनका वोट बैंक कम नही हो रहा है| बल्कि उनके इस कृत्य से जनता के सामने उनका चेहरा साफ हो रहा है|
फतेहगढ़ स्थित अपने आवास पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह नें बताया कि वह अमृतपुर विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी है| उनका कप-प्लेट चुनाव निशान है| उन्होंने सपा को जिले में मजबूत किया लेकिन उनका टिकट सपा नें काट दिया| जिसके बाद उनके विधान सभा के मतदाताओं नें उन्हें खुद चुनाव निर्दलीय के रूप में लगाया है| उन्होंने सपा प्रत्याशी पर निशाना साधा कि उनके निर्दलीय चुनाव में आनें से लोगों के गुणा-गणित बिगड़ गये है| लिहाजा अब वह हताश और निराश है| जिससे उनके चुनाव को प्रभावित करनें की बार बार जुगत हो रही है| सपा का प्रत्याशी यादव होनें से कोई फर्क नही पड़ता उसके पिता के बाद वह 6 बार विधायक रहे अधिकतर बार कोई ना कोई यादव चुनाव में उनके खिलाफ उतरा लेकिन जनता नें सभी को नकार दिया| उन्होंने कहा कि हमारा समर्थक हर बूथ पर सीमा के सैनिक की तरह उस्तैद है| जो उन्हें चुनाव में विजय दिलायेगा|
उन्होंने कहा कि जनता के बाद न्याय का चश्मा है| वह उससे देख रही है कि कौन क्या है और किसे कौन लड़ा रहा है| जो गलत करेंगा उसका परिणाम उसे 20 फरवरी को जनता देगी| जितना विरोध उनके कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न करेंगे उनका वोट उतना ही बढ़ेगा|उन्होंने कहा कि यादव मतदाता भी केबल उन्हें ही देख रहा है| उन्होंने कहा की सपा की जिले में एक भी सीट नही निकलती थी| 1996 में जब उन्होंने पार्टी में शामिल हुए उसके बाद उन्होंने दो सीट जिताकर मुलायम सिंह यादव को दी थी| उसके बाद तीन सीट जितायीं| लेकिन अब नरेंद्र सिंह फिर पार्टी से बाहर है लिहाजा अब इसका परिणाम 20 फरवरी को मिलेगा| तब पता चलेगा की जनता किसके साथ थी| उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी कही भी चुनाव में नही है| मेरी टक्कर बीजेपी से है|