काम के आधार पर ही सपा देगी पद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनाव में चारो सीटो पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जीत दिलाने की रणनीति बना ली है| इसके चलते कार्यकर्ताओ को निर्देश जारी कर कहा है की यदि पार्टी का प्रत्याशी कार्यकर्ता को नही बुला पा रहा है तो भी चुनाव में उसकी मदद करो|

पार्टी के आवास विकास कार्यालय पर आम चुनावी बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा कि सीएम का चेहरा देखकर चारो विधान सभाओ में जाकर प्रचार करे| उन्होंने कहा कि अब समय केबल काम करने का है| काम के आधार पर ही जिम्मेदारी दी जायेगी| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि चुनाव को सफल बनाने के लिये चुनाव जिला संचालन समिति व विधान सभा संचालन समिति बनाने की आवश्यकता है| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रत्याशियों के बिना बुलाये सभी जाकर सहयोग करे|

पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, कंपिल चेयर मैंन उदय पाल यादव आदि ने अपने विचार रखे| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव, प्रदीप यादव टीटू आदि मौजूद रहे|