अंडर ग्राउंड विद्युत् लाइन के साथ कहां भूमिगत हो गये 20.85 करोड़?

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर में विकास के नाम पर केबल वादों की एक लम्बी फेहरिस्त है| जिसमे एक बड़ा काम शहर की जान लेवा विद्युत् लाइन को भूमिगत करने का भी है| यह वादा किसने किया यह अब बतानें की जरूरत नही है| शायद पिछले वर्षो से भरोसे की नाव पर बैठा हर एक नागरिक जानता है और भूमिगत विद्युत लाइन तो छोड़े सड़क पर खुले रखे ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा जालियां तक नही लगायी गयी|
बातों के बतासे तो कोई फोड़ ले लेकिन जब नगर के विकास का सबाल आयेगा तो फिर सबाल खड़े हो जाते है और किसी के पास जबाब देनें को रत्ती भर भी कुछ नही बचता| एक वादा हम याद दिलाते है बीते 13 जनवरी 2021 को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था| जिसमे विधायक और वर्तमान भाजपा सदर के प्रत्याशी ने बताया था कि उन्होंने शासन से 20.85 करोड़ रुपया भूमिगत विद्युत् लाइन के लिए वजट माँगा था जिससे शासन नें मंजूर कर लिया| विभाग को वजट भी उपलब्ध हो गया है| यह मैं नही कर रहा यह खुद विधायक के वचन थे जो उन्होंने सार्वजनिक किये थे| हम तो केबल वादे को याद करा रहें है| जो ठीक एक साल पूर्व किया गया था| एक साल गुजर जानें के बाद भी भूमिगत लाइन के लिए आया वजट अभी तक कहा भूमिगत है यह तो सबाल बनता है| शहर में जगह-जगह मौत को दावत देते तार झूल रहे है| आये दिन हादसे हो रहे है लेकिन अब कुछ आम जनता को ही झेलना पड़ रहा है| शहर आज भी विद्युत् तारों के मकड जाल में उलझा है|