पूर्व व्लाक प्रमुख नें नुक्कड़ सभाओं में झोकी ताकत

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के पूर्व व्लाक प्रमुख नें नुक्कड़ सभाओं में शनिवार को अपनी ताकत झोंक दी| दिन पर नुक्कड़ सभाओं का दौर चला|
भोजपुर विधान सभा में सपा के प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी चुनाव मैदान में हैं|  शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान उनके भाई कमालगंज के पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने उनके समर्थन में प्रचार किया| लोगों से मिले और उनके हालचाल जाननें के साथ ही साइकिल की रफ्तार बढानें की गुजारिश भी की| जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं का दौर चला| लोगों को सपा सरकार की 108 एम्बुलेंस, डायल 100 के बारे में जानकारी दी| उन्होंने कहा कि आज पुलिस एक फोन पर चंद मिनट में पंहुचती है यह उनकी पूर्व में रही अखिलेश सरकार की ही देन है| अब वाहन के आभाव में कोई गरीब दम नही तोड़ता एक फोन पर एम्बुलेंस उसके दरवाजे अपर नजर आती है| उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार नें विकास किया था आज जनता उसी की याद करके उनके साथ तेजी से जुड़ रही है| आगामी 10 मार्च को सपा भारी बहुमत से आ रही है|