प्रधान के घर बदमाशों का हमला, पकड़ने में पलटी कार, चार जख्मी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/हरदोई प्रतिनिधि) जनपद हरदोई के ग्राम अर्जुनपुर से डकैती की घटना को अंजाम देनें के प्रयास में प्रधान के घर परिजनों पर हमला बोल दिया| उनके साथ मारपीट की| जिसके बाद ग्रामीणों एन घेराव किया  तो आरोपी कार से फरार हो गये| ग्रामीणों नें पीछा किया तो पीछा करने में कार पलटने से ग्रामीण गंभीर हो गये| इसके बाद एक बदमाश को ग्रामीणों नें दबोच लिया|
दरअसल बीती रात हुई एक घटना नें जनपद हरदोई और फर्रुखाबाद पुलिस की नींद हराम कर दी| जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर के ग्राम अर्जुनपुर के प्रधान समेंद्र सिंह तोमर पुत्र कैलाश सिंह हाल निवासी नेकपुर चौरासी फतेहगढ़ के घर बीती रात ईको कार सबार 8 से 10 बदमाश पंहुचे| उन्होंने अचानक लाठी-डंडो से प्रधान के परिजनों पर हमला बोल दिया| प्रधान नें बताया कि चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गये| उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी कर दी| लेकिन बदमाश लोहे की सरिया हाथों में लिए हुए थे|
जिसके सहारे वह अपनी कार से फरार हुए| कार से फरार हुए बदमाशों का पीछा करने के लिए परिजनों नें भी अपनी कारें उनके पीछे दौड़ा दी| घटना की सूचना जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर पुलिस को दी गयी| जिसके बाद राजेपुर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार सलेमपुर जनपद हरदोई और फर्रुखाबाद की सीमा पर मुस्तैद हो गये| लेकिन उससे पूर्व ही बदमाश थाना राजेपुर क्षेत्र में दाखिल हो गये| बदमाशों का पीछा करने के दौरान एक पिकअप जमापुर के निकट पलट गयी| इसके बाद कार सबार बदमाश राजेपुर की तरफ भागे तो प्रधान के परिजन स्कर्पियों कार से बदमाशों का पीछा करने लगे| उसी दौरान बदायूँ मार्ग पर ग्राम खानपुर के निकट भी बदमाशों नें पीछा कर रही कार को टक्कर मार दी| जिससे पीछा कर रही स्कर्पियों के साथ ही बदमाशों की कार भी पलट गयी|
मौका देखकर अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये| ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश वीर विक्रम बहादुर सिंह पुत्र नरेश निवासी नगरिया कला बरेली को दबोच लिया  जिसे हरपालपुर थानें के दारोगा नीरज कार सहित अपने साथ ले गये|
बदमाशो के हमले से जख्मी सुदामा सिंह पुत्र सुखेन्द्र व अरविन्द पुत्र अशोक व स्कर्पियों पलटने से उसमे बैठे रोहित पुत्र अवधेश सिंह व छोटे भइया पुत्र सुखपाल को शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| फर्रुखाबाद की स्वाट टीम नें भी हरपालपुर थाने आकर जाँच पड़ताल की|
थानाध्यक्ष राजेपुर देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि एक आरोपी को हरपालपुर पुलिस अपने साथ ले गयी है| कार्यवाही हरपालपुर पुलिस ही करेगी|