मार्ग दुर्घटना में घायल की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) दो दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की रविवार को मौत हो गयी| रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस नें शव परिजनों को सौंप दिया|
क्षेत्र के गाँव सिरौंज निवासी ऊधन सिंह का 38 वर्षीय पुत्र प्रवीन 28 जनवरी को बाइक से शहर जा रहा था| उसी दौरान राजपूताना चौकी के निकट अज्ञात वाहन चालक नें टक्कर मार दी| गंभीर रूप से जख्मी प्रवीन को लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा ले गये| रविवार भोर उसकी घर पर मौत हो गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| एक अन्य जानकारी के अनुसार राजपूताना पुलिस चौकी के निकट एक अज्ञात 40 वर्षीय अज्ञात महिला किसी वाहन की टक्कर लगनें से घायल हो गयी| पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर शिनाख्त हेतु शव पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया|