अगवा विवाहिता मामले में हाथ लगे अहम सुराग

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

फर्रुखाबाद:( जहानगंज संवाददाता) तीन दिन पूर्व घर से बाजार के लिए निकली विवाहिता को बंधक बना लिए जानें के मामले में जाँच में जुटी पुलिस को चौकानें वाली बात पता चली है|जिससे विवाहिता को अगवा किये जानें की कहानी की परत खुलनें लगी है|
थाना क्षेत्र के गाँव महरूपुरबीजल निवासी अखिलेश की विवाहिता बेटी राखी लम्बे समय से मायके वालो के पास रह रही थी| तीन दिन पूर्व वह घर से बाजार के लिए निकली और घर वापस नही लौटी| उसने फोन करके घर पर जानकारी दी की उसे किसी नें बंधक बना लिया है इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया|परेशान परिजनों नें घटना की सूचना थानें में दी थी| जिस पर पुलिस नें मामले की गुमशुदगी दर्ज की, तो पता चला कि राखी अभी भी अपने परिजनों से फोन पर सम्पर्क बनाये हुए है| हालांकि परिजन बेटी के बारे में कुछ भी बतानें से बच रहे है| थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि विवाहिता की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद की जा रही है| अब तक की जाँच में कुछ चौकानें वाली बात सामने आयी हैं|