मुख्यमंत्री योगी के मंच पर लगभग 20 को ही मिल सकेगी जगह!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:आगामी 22 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हो गया है| वह लगभग पांच घंटे तक जनपद में रहेंगे| इसके साथ ही साथ सीएम के मंच पर निर्धारित 20 लोगों के ही बैठने की व्यवस्था की गयी है| जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी अमित शर्मा ने सभा स्थल का निरीक्षण किया|
सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है| डीएम-एसपी ने शुक्रवार को दोपहर को सभा स्थल पंहुचे| उन्होंने मैदान का निरीक्षण किया| उन्होंने पार्किंग आदि की व्यवस्था देखी| सीएम के आगमन के लिये विशेष व्यवस्था की गयी है| मैदान में लगे बिजली के तारों को हटाया जा रहा है| कई जेसीबी भूमि को समतल करने में लगी है| वही नगर पालिका व पीडब्लूडी कर्मीयों को व्यवस्था दुरस्त करने के लिये लगाया गया है|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जेएनआई को बताया की सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर केबल सीएम, प्रभारी मंत्री चेतन चौहान,सांसद मुकेश राजपूत,विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमर सिंह खटिक, नागेन्द्र सिंह राठौर व सुशील शाक्य के साथ ही जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह भी मंच पर रहेंगे| डीएम-एसपी को भी मंच पर ही बैठना पड़ेगा | इसके साथ ही कुल आलाधिकारी व संगठन के लोगों को मंच पर कुर्सी मिलेगी| अन्य नेताओ को वीआईपी मंच पर जगह नही होगी|
सीएम का मंच 40 वाई 30 एफटी का बनेगा| वही सीएम के मंच के समाने 45 फीट की डी व उसके बाद जनता को बैठने के लिये 18 व्लाक 58 वाई 40 फीट के बनेंगे| सीएम के मंच के निकट ही सामने वीआईपी मंच होगा जिस पर अन्य नेताओं को बैठने की व्यवस्था की गयी है|
इस दौरान अपूर्वा दुबे, एडीएम गुलाब चद्र, एसडीएम सदर अजीत सिंह आदि रहे|
सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 9:50 पर पुलिस लाइन मैदान में पर उतरेंगे| उसके बाद 9:55 पर पुलिस लाइन से उनका काफिला गुजरेगा| 10 बजे फतेहगढ़ स्टेडियम में पंहुचेगें| जंहा 50 मुख्यमंत्री विकास संदेश यात्रा के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे| 10:30 बजे वह लोहिया अस्पतालका निरीक्षण करेंगें| 11 बजे वह लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद वह 11:10 पर सभा स्थल पंहुचेगें| जंहा वह विभिन्य लाभार्थियों को योजना का लाभ व शिलान्यास के साथ ही जनसभा को सम्बोधित करेंगे|
12:10 से 12:40 बजे तक वह कोर कमेटी की बैठक लेंगे| 12:40 से 12:40 से 2:30 बजे तक विकास कार्यं व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी लेंगे| 2:40 से बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में 20 मिनट के लिये आरक्षित की गयी है| 3:15 बजे शाम को वह पुलिस लाइन से एटा के लिये हेलीकाप्टर से रवाना होंगे|