नरेंद्र सिंह बोले चुनाव में लोगों को औकाद जरुर दिखाऊगा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे नरेंद्र सिंह ने पार्टी से टिकट ना मिलने पर बगावत का खुला एलान कर दिया| जिससे एक तरफ सपा प्रत्याशी जितेन्द्र यादव की चुनावी मुश्किलें बढ़ गयी है| पूर्व मंत्री ने कहा की उनके लोगों का फैसला है कि वह चुनाव लड़ें जिससे उन्होंने अमृतपुर वविधान सभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है| उन्होंने जनता से अपील की इस बार लोगों को उनकी औकात दिखानी है| उन्होंने कायमगंज से भी चुनाव् लड़ने के भी संकेत दिये|
दरअसल कई बाद के विधायक व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव अपने विधान सभा के खासा दबदबा रखते है| लेकिन इस बाद पार्टी के कुछ लोगों के कहनें पर नरेंद्र सिंह यादव का टिकट काटकर डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव को दे दिया| जिससे उनके समर्थको पर भारी आक्रोश फैल गया| बुधवार को गणतन्त्र दिवस के अवसर नवाबगंज में अपने विद्यालय में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने हजारों समर्थकों की भीड़ में कहा कि सपा वह पार्टी है की जिस तरह से नगर पालिका खुले साड़ों पर ठप्पा लगाया जाता था| यही सपा करती है वह नेताओं को बुलाते है और उन पर अपना ठप्पा लगाकर छोड़ देते है फिर उनका भविष्य क्या होगा इसकी इनकी कोई जिम्मेदारी नही| उन्होंने सपा नेतृत्व पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वह आखिरी तक कहते रहे की टिकट पक्का है| लेकिन आखिरी में धोखा दे दिया| क्षेत्र की जनता और हमारे लोग कह रहे है कि चुनाव लड़ो तो वह अमृतपुर से चुनाव लड़ेंगे| जब उनसे सबाल किया गया की अमृतपुर के साथ ही साथ क्या कायमगंज से भी चुनाव लड़ा जायेगा तो वह बोले जो जनता चाहती है वही होगा| इसके साथ ही वह बोले की राजनीति में सौदा किया जाता है तो नरेंद्र सिंह भी सौदा करेंगे| टिकट ना देकर जो अपमाना मेरा नही मेरी क्षेत्र की जनता का अपमान है| इस बाद चुनाव में लोगों को औकाद जरुर दिखा देंगे| इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव मंच पर नजर आयीं| लेकिन तस्वीरों में पूर्व मंत्री पुत्र सचिन यादव नही दिखे|