बाइकर्स में मूकबधिर महिला के कुंडल नोचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर लौट रही मूकबधिर महिला के कुंडल नोच लिए जिससे वह घायल हो गयी और आरोपी रफूचक्कर हो गये| पुलिस नें  मौके पर जाकर जाँच की|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के गाँव मिलकिया निवासी रामादेवी पत्नी हेमराज पैदल अपने घर जा रही थी| उसी समय पीछे से दो बाइकों पर सबार चार बदमाशों नें उनके पास पंहुचे और बाइकों में पीछे बैठे दो बदमाश उतर गये| उन्होंने पहले महिला रामा देवी से पता पूंछा उसके बाद उनके कुंडल नोच लिए| कुंडल नोचनें से उनके कान घायल हो गये| बदमाश मौके से फरार हो गये| थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी नें मौके पर जाकर जाँच की|