नग्न अवस्था में मिला 10 वर्षीय बालिका का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) शनिवार शाम 10 वर्षीय बालिका का नग्न शव खेत में बरामद होनें से सनसनी फैल गयी| सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुची और छानबीन शुरू कर दी| शव गुरसहायगंज की बालिका का बताया गया है|
दरअसल थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर गंगा कटरी क्षेत्र में मंसाराम का सरसों का खेत है| जिसमे उनके गाँव के ही सतीश कुमार नें सरसों की फसल की हुई है| सतीश को खेत में बालिका का नग्न शव पड़ा दिखा| जिसकी सूचना सतीश नें खेत मालिक मंशाराम को दी| सूचना मिलने पर मंशाराम का भतीजा भतीजा राघव मिश्रा खेत पर पंहुचा और उसने डायल 112 को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा, एसओजी टीम, फिल्ड यूनिट टीम आदि मौके पर आ गयी| उसके शव को जानवरों ने कई जगह खा भी लिया था|
कुछ देर बाद उसकी शिनाख्त जनपद कन्नौज के मोहनपुर रतनपुर गुरसहायगंज निवासी उमेश शर्मा की 10 वर्षीय पुत्री पुष्पा के रूप में हुई| पुष्पा बीते 20 जनवरी को घर से लापता हो गयी थी| उसके बाद पिता ने थाना गुरसहायगंज में मुकदमा दर्ज कराया था| कन्नौज के गुरसहायगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पंहुची|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जेएनआई को फोन पर बताया कि शव की शिनाख्त गुरसहायगंज निवासी पुष्पा के रूप में हुई है| जाँच की जा रही है|