कायमगंज सपा प्रत्याशी का हुआ विरोध, फूंके गये पुतले

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा ने कायमगंज से पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अम्बेडकर को अपना प्रत्याशी बनाया है| जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है| टिकट मिलने की भनक लगते ही उनका क्षेत्र में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया| कई जगह पुतले फूंककर इसका विरोध किया गया|
दरअसल कायमगंज से पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, करन माथुर,रामविलास माथुर, संतोष दिवाकर, शशि दिवाकर, कन्हैया लाल कोरी, रामशरण कठेरिया भी दावेदारों की लाइन में थे| सपा ने सर्वेश अम्बेडकर को अपना प्रत्याशी बनाया है| लेकिन उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताकर उनका विरोध भी शुरू हो गया है| विधान सभा कायमगंज के अचरा, गौरखेड़ा, खलवारा आदि जगहों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया| अपने नेता को टिकट ना मिलने से खफा लोगों नें सर्वेश अम्बेडकर के पुतले फूंक कर नारेबाजी की|