पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद को सदर से कांग्रेस का टिकट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद की कांग्रेस नें सदर विधान सभा सीट से प्रत्याशी बनाया है| उनका कांग्रेस द्वारा जारी 125 प्रत्याशियों की सूची में 74 वें नम्बर है|
दरअसल सदर सीट से लुईस खुर्शीद नें चुनाव लड़ने की घोषणा पूर्व में ही कर दी थी| जिससे उनका इस सीट पर चुनाव लड़ना पहले से ही तय माना जा रहा था| गुरुवार को कांग्रेस की सूची जारी होनें के बाद उनके चुनाव लड़ने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया| वह 2002 में कायमगंज विधान सभा से विधायक बनी थी| उसके बाद 2012 के चुनाव में उन्होंने अपना दांव सदर सीट से आजमाया लेकिन उनकी जमानत ही जब्त हो गयी थी| 2017 के चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन में विजय सिंह सपा से चुनाव लड़े थे| इस बाद कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है|