नाला बंद होनें से फिर जलमग्न हुई काशीराम कालोनी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दरअसल ग्रामीणों द्वारा नाला बंद करने से काशीराम कालोनी फिर से एक बार जलमग्न हो गयी| जिससे कालोनी के बाशिंदों की मुश्किलें बढ़ा दी है| पालिका वर्षों बाद भी अभी तक पानी निकासी का कोई रास्ता नही निकाल सकी है| जिससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढिया काशीराम कालोनी में नालियों का पानी निकासी की समस्या कोई नई नही है| दशकों पुरानी समस्या का भी पालिका कोई इलाज नही निकल सकी| जिससे समस्या लगातार बढती जा रही है| विगत दिनों कालोनी के नाले को ग्रामीणों नें बंद कर दिया| ग्रामीणों का कहना है कि उनकी फसल जलमग्न हो रही है| उधर नाला बंद होनें से काशीराम कालोनी में जल भराव हो गया है| जल भराव होनें से लोगों का निकलना दूभर है| नाला निर्माण का लगभग 7 महीने पहले ही टेंडर हो चुका है| कार्यदायी संस्था मौके का निरीक्षण कर खाका खीच चुकी है| इसके बाद भी नाला निर्माण नही कराया गया है| जिससे जलभराव किसी नासूर से कम नही है| तकरीबन आठ हजार की आबादी वाली कालोनी अनदेखी का दंश झेल रही है|  सभासद रावेश मिश्रा नें बताया कि जल भराव के सम्बन्ध में ईओ रविन्द्र कुमार और पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को अवगत कराया जा चुका है| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई|
पालिकाध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल नें बताया की जल निगम के पास निर्माण का ठेका है| जल भराव का मामला उनके संज्ञान में है| जल्द निर्माण कार्य एक-दो दिन में ही चालू कराया जायेगा|