सीओटी क्लब का सदस्य बनने पर दी बधाई

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जीवन बीमा निगम में सीओटीक्लब का सदस्य बननें पर अभिकर्ता को शाखा प्रबधंक नें बधाई दी है|
शहर के नेकपुर चौरासी निवासी अभिकर्ता वैभव कुमार दुबे (सौरभ) वर्ष 2009 से एलआईसी के अभिकर्ता है| शुक्रवार को आवास विकास एलआईसी शाखा के प्रबन्धक अनुज सक्सेना नें बताया कि जिले में वर्तमान में लगभग 1200 अभिकर्ता है| लेकिन अब तक के इतिहास में सीओटी (क्लब) का सदस्य कोई नही बन सका| अभिकर्ता वैभव नें यह परचम लहराया है| जिससे जिले का नाम रोशन हुआ है| उन्होंने नें वैभव का स्वागत किया| विकास अधिकारी महेश्वर सिंह आदि रहे|