महिला व उसके पति पर ईंट-पत्थर से हमला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लतीबपुरा में गुरुवार सुबह एक महिला घर के बाहर अपने पशुओं को चारा दे रही थी| इसी दौरान एक युवक नें उसके साथ अभद्रता कर दी|  विरोध करनें पर महिला व उसके पति समेत तीन लोगों को ईंट-पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया गया|
घटना के सम्बन्ध में महिला नें पीड़ित महिला नें दबंगो के खिलाफ तहरीर दी है| थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी नें बताया कि मामले की जाँच करायी जा रही है| कार्यवाही तथ्यों के आधार पर की जायेगी|
नामजद आरोपी को रिहा कर पुलिस पर मुकदमें में सुलह का आरोप
शमसाबाद:  थाना पुलिस पर किशोरी को अगवा किये जानें के मामले में नामजद आरोपी को छोड़े जानें व दारोगा पर सुलह समझौते के लिए दबाब डालनें का आरोप लगाया गया है| गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की गयी है| प्रकरण के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी नें बताया कि दारोगा पर धमकानें के आरोप झूठे व बेबुनियाद है|अगवा किशोरी को बरामद करने के लिये नामजद आरोपी को पूंछतांछ के लिए बुलाया गया था| अगवा किशोरी की बरामदगी के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|