दीवारों से निकल रहा पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार का पैसा: सीएम योगी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करनें पंहुचे सीएम योगी आदित्यनाथ नें सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा की पिछली सरकार में सूबे में अपराध और अराजकता के साथ ही भ्रष्टाचार का आलम था| उन्होंने कहा की अच्छी डबल इंजन की सरकार आयी तो सूबे में अपराधी जेल में है और बहन बेटी सुरक्षित है| अच्छी सरकार आयी तो चार दिन से पैसा निकल रहा है| यदि पिछली सरकार होती तो यह पैसा विरोधियों के घर चला जाता लेकिन अच्छी सरकार में निकला है तो यह पैसा जनता के विकास में लगेगा|
शहर के क्रिश्चियन काजेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी से ऊर्जा मंत्री श्रीक्रांत शर्मा नें कहा कि सूबे से गुंडागर्दी पूरी तरह से समाप्त हुई है| महिलायें सुरक्षित है| पहले गाड़ी पर झंडे लगाने वाले ही गुंडई करते थे| केबल मैनपुरी, एटा, इटावा, में ही बिजली आती थी| लेकिन जब से यूपी में योगी सरकार बनी तो 18 से लेकर 24 घंटे बिजली आ रही है|
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ नें कहा कि पांच वर्ष पहले एक यात्रा आयी थी| उस समय जो विकास के वादे किये थे वह समय रहते पूरा किया| डबल इंजन की सरकार नें जो कार्य किये उससे प्रदेश में विकास की गंगा वह रही है| उन्होंने कहा कि लगभग 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकर्पण किया है| जिससे फर्रुखाबाद का विकास होगा| इसके साथ ही कहा की पीएम मोदी के नेतृत्व के पूरे देश में मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन कराया गया| जिन लोगों नें वैक्सीन नही ली है वह वैक्सीन ले लें| डबल इंजन की की सरकार में राशन भी डबल मिल रहा है| सीएम नें कहा कि जब अच्छी सरकार आयेगी तो अच्छी योजनायें आयेगी| बुरी सरकार आयेगी तो यही पैसा सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं के घर में चला जाता है| तिजोरी भरी गयी वही पैसा अब पिछले चार दिनों से दीवारों से कैसे निकल रहा है| अब समझ में आया है कि बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों कर रहा था| कानपुर में इत्र व्यापारी के घर जो पैसा दीवारों से निकल रहा है उसे अब प्रदेश के विकास में लगाया जायेगा| उन्होंने कहा की कांग्रेस नें सर्वाधिक शासन किया| उन्होंने केबल आतंकियों को ही प्रोत्साहित किया| अब सत्ता से बाहर है अब हर उसे कार्य का विरोध कर रही है जो जनता के हित में है| सपा की सरकार में एक भी आवास गरीबो को नही मिला| वही पैसा दीवारों से निकल रहा है| सपा सरकार में नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे और नौकरी भी नही मिलती थी| लेकिन भाजपा सरकार में 4.50 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी गयी| 2017 से पहले किसान आत्महत्या कर रहा था| बीजेपी की सरकार आनें पर किसान का कर्ज माफ किया| 1.50 करोड़ का गन्ना भुगतान किया|  उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि बबुआ, बुआ और भाई-बहन कोरोना काल में जनता की मदद में नही दिखे| अब जब वह वोट मांगनें आयें तो उनसे जबाब मांगे| उनसे पूछे की गरीब का मकान और फ्री राशन उनकी सरकार में क्यों नही मिलता| उन्होंने कहा की अनुदेशकों का मानदेय 2000 रूपये बढ़ाया| सीएम ने कहा की आज प्रदेश में दंगे नही होते दंगाईयो को मालूम है की दंगा करनें पर क्या हाल होगा| कोई माफिया किसी गरीब की सम्पत्ति पर कब्जा नही कर सकता| अयोध्या में राममन्दिर का निर्माण सपा,बसपा व कांग्रेस नही करती| अब कांबड यात्रा पर लाठी नही फूल बरसते है|
आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाने की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें मंच से आंगनबाड़ी कार्यकात्रिओं को नववर्ष की सौगात दे दी| उन्होंने कहा की आगामी 3 जनवरी को लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम है| जिसमे आंगनबाड़ी का मानदेय बढानें की घोषणा की जायेगी| लेकिन तीन महीने सभी लोग अब भाजपा को दे दो|