मोदी-योगी के चेहरे पर मतदान की नसीहत दे गये स्वतंत्र देव सिंह

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव के नजदीक आयोजित हुए भाजयुमो के युवा सम्मेलन में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी| सम्मेलन का पूरा सार आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में हवा भरने का था| मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी ताकत से विरोधी पार्टियों पर हमला बोला और विकास के नाम पर मोदी और योगी का चेहरे देखकर मतदान करनें की नसीहत दी|
शहर के आवास विकास स्थित मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी सपा पर जमकर हमलावर हुए| उन्होंने कहा कि जब पुरानी सरकार थी तो पाक का बोलबाला था, जबसे केंद्र में मोदी सरकार आयी है तब से पाक यदि एक गोली चलाता है तो हमारी सेना 100 गोली दागती है| उन्होंने धारा 370 और चीन के मुद्दे पर भी चर्चा की| सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के वयान पर उन्होंने कहा कि बाबा के एक इशारे पर कार पलट सकती है, माफियाओं के घर जमीदोज हो सकते है| उन्होंने तेबर तीखे करते हुए कहा कि अखिलेश होश में रहें| यदि युवा मोर्चा के नौजबानों नें आस्तीन ऊपर कर ली तो भूसा भर देंगे|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नें कहा कि अटल नें देश के विकास के लिए बहुत कार्य किये | लेकिन सोनिया गाँधी के एक वयान के बाद उन्होंने चारपाई पकड़ ली| जिसके बाद वह इस दुनिया से ही चले गये| उन्होंने कहा की आजादी के 70 साल बाद कोई सरकार आयी है जिसने आस्था का सम्मान करनें का कार्य किया है| पीएम मोदी नें काशी और बनारस का जो विकास किया उससे लोगों में उनके प्रति आस्था बढ़ी है| प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि योगी सरकार नें प्रदेश में भर्तियाँ की| लेकिन पिछली सरकार की तरह भर्ती की सूची सैफई से बनकर नही गयी| उन्होंने कहा कि लक्ष्मी साइकिल व पंजे पर बैठकर नही आतीं| लक्ष्मी कमल पर बैठकर आतीं है| प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता पूरी तरह समाप्त हुआ है| सरकार और संगठन किसी गलत का सहयोग नही करती है| हम वंशवाद की पार्टी नही है हम राष्ट्रबाद की बात करते है|  जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिला प्रभारी अरुण पाठक, विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ० प्रभात अवस्थी, दिनेश कटियार, पूर्व जिलामहामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, विकास पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, अंकित तिवारी, रानू दीक्षित आदि रहे| संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल राजपूत नें किया| सफल संचालन को देखकर प्रदेश अध्यक्ष नें उनकी पीठ ठोंकी|
मोहन अग्रवाल व सुधांशु दत्त द्विवेदी भाजपा के मंच पर दिखे
गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर शहर में सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करनें वाले फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष व उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल व सदर विधायक के भाई सुधांशु दत्त द्विवेदी मंच पर नजर आये| मोहन अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष के पास ही मंच पर बैठे| जबकि सुधांशु नें प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया|
काफिला रोंककर प्रदेश अध्यक्ष ने लिया चाय का लुफ्त
युवा सम्मेलन से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का काफिला आवास विकास की एक चाय की दुकान पर रुका| उन्होंने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के साथ चाय और ब्रेड का लुफ्त भी लिया|
युवा सम्मेलन में टूटा कोरोना प्रोटोकॉल
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंतित सीएम योगी नें प्रदेश में रात्रिकालीन बंदी की घोषणा की है| इसके साथ ही सभी को कोविड गाइड लाइन का पालन करनें की नसीहत दी है| लेकिन उनके ही पार्टी की जनसभा में सैकड़ों की भीड़ बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आयी| जमकर कोरोना का प्रोटोकॉल टूटा| जिम्मेदार पीठ दिखाकर केबल तमाशा ही देखते रहे|
भीड़ देख पीछे के रास्ते से मंच पर पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष
युवा सम्मेलन में अधिक भीड़ होनें पर से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पीछे से मंच पर पंहुचा| जबकि कार्यकर्ता मुख्य मार्ग पर उनका इंतजार करते रहे| बाद में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर आ गया| जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष की नाराजगी के बाद नीचे उतारा गया|