थाने में झूठी शिकायत पर पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाने में झूठी शिकायत करनें की खुन्नस में भाईयों के बीच ईंट-पत्थर चल गये| जिससे किशोरी समेत पांच लोग घायल हो गये| मौके पर पंहुची पुलिस नें घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है|
क्षेत्र के गाँव सरबर आलमपुर निवासी अनिल का अपने चचेरे भाई रामोद कुमार से भूमि बंटबारे को लेकर विवाद चल रहा है| मंगलवार को अनिल नें थानें में शिकायत कर कहा कि विवादित भूमि पर न्यायालय नें स्थगन आदेश जारी किया है| इसके बाबजूद भी रामोद उस पर निर्माण करा रहें है| इस पर पुलिस जब गाँव में पंहुची तो जाँच में शिकायत फर्जी पायी गयी| पुलिस के जाते ही अनिल व रामोद आपस में भिड गये| मामला तूल पकड़ने पर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चल गये| जिससे अनिल की बेटी स्वाती, सारिका तथा दिनेश व दूसरे पक्ष से रामोद व चन्द्र प्रकाश घायल हो गये| थाना पुलिस नें बताया कि जबाबी तहरीर मिली है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|