सराफा की दुकान से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलायें गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) कस्बा स्थित सराफा की दुकान से जेबरात चोरी कर रफूचक्कर होने वाली दो महिलाओ को पुलिस ने जेबरात सहित दबोच लिया| पुलिस ने उनके पास नशीली गोली भी बरामद की है| आरोपी महिलाओ से पुलिस पूंछतांछ कर रही है|

थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी अनिल गुप्ता की कस्बे में श्रीविनायक के नाम से सराफा की दुकान है| जिसमे अनिल बुधवार को बैठे थे| तभी दो महिलाये दुकान पर जेबरात खरीदने के लिये आयी| दुकानदार ने उन्हें जेबरात दिखाने शुरू किये| इसी बीच दोनों शातिर महिलाओ ने दुकान से दो जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी सोने के टॉप्स पार कर दिये और चलती बनी| पता चलने पर सराफा अनिल गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी| थाना पुलिस ने महिलाओ को दबोचने के लिये जाल बुन दिया| जिसके बाद उन्हें रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस ने दबोच लिया और थाने ले आयी| पुलिस को उनके पास से चोरी किये गये जेबरात के साथ ही दो नशीली गोली मिली|

थानाध्यक्ष ने बताया की महिलाओ से पूछतांछ की जा रही है|