फूट डालो राज करो की नीति पर सपा के सहयोगी दल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चे द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसकी  अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप कुशवाहा नें की|
मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा ने पिछड़े वर्ग मोर्चे का गठन किया। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार में पिछड़े वर्ग आयोग का गठन किया जिससे पिछड़े वर्ग की आवाज को मजबूती मिली है| केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीब शोषित पिछड़े दलित एवं मजदूर वर्ग लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। इस वर्ग के लोगों के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से संपूर्ण विपक्ष भयभीत है इसीलिए समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी दल समाज में फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं| वह मोदी हटाओ की बात करते हैं पर गरीबी हटाओ की बात नहीं करते हैं|
प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा ने कहा देश में 56% पिछड़े वर्ग की आबादी है चीनी 56% लोगों ने 56 इंच सीने के साथ खड़े होने का कार्य किया जिसके कारण देश व प्रदेश में खुशहाली का माहौल है| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा सपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर था योगी सरकार बनने के बाद अपराध पर पूरी लगाम लगाई गई| नरेंद्र मोदी सरकार में 40% पिछड़े वर्ग लोगों का प्रतिनिधित्व है|
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला ध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, डॉ० बीके गंगवार, श्रम बोर्ड सदस्य सरिता शाक्य ने विचार व्यक्त किये। संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अवनीश शाक्य ने किया। इस अवसर पर बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर कानपुर दीपक कुशवाहा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल कराया| भास्कर दत्त द्विवेदी,अनुराग सिंह, राम लखन राजपूत, कमल भारद्वाज, सुभाष राजपूत, अरविंद राजपूत, संदीप शाक्य,धर्मेंद्र राजपूत व शिवांग रस्तोगी आदि रहे।