खेत में पानी लगा रहे मजदूरों का खून बहाने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता)  मंगलवार शाम आलू के खेत में पानी लगा रहे मजदूरों पर अचानक दबंगों नें फायरिंग कर दी| जिससे एक मजदूर घायल हो गया| उसे सीसीएचसी में भर्ती किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पूठा निवासी दिनेश यादव पुत्र राजेन्द्र व नगला मनी निवासी सुभाष पुत्र रामशरण बाथम विजय सिंह यादव के खेत में आलू की फसल में पानी लगा रहे थे| दोनों मजदूरों नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि अचानक आरोपी  रामानन्द, रघुराई, नेक्से पुत्र उजागर लाल, हरदयाल नाजायज असलहे लेकर आ गये और आलू में पानी लगानें पर एतराज जताया| जब मजदूर नही मानें तो उन्होंने फायरिंग कर दी| हमले में दिनेश व राजेन्द्र के घायल हो गये| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|