पिया के साथ ससुराल जा रही विवाहिता नें पिया जहर, हालत गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही विवाहिता नें जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के मिर्जापुर निवासी शैलेन्द्र पुत्र बच्चू लाल का विवाह लगभग 5 साल पूर्व कोतवाली कायमगंज के ग्राम दीपपुर नगरिया निवासी कमलेश की 24 वर्षीय पुत्री रुक्मणी के साथ हुआ था| शैलेन्द्र रुद्रपुर उत्तराखंड में नौकरी करता है|  पूर्व में रुक्मणी का भाई रामप्रकाश उसे ससुराल से घर बुला ले गया| तब से पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा है| ससुराल वाले रुक्मणी को ससुराल ले जानें का दबाब बना रहे थे लेकिन वह जानें को राजी नही थी| लिहाजा काफी हुज्जत के बाद रविवार को शैलेन्द्र बाइक से अपनी पत्नी रुक्मणी को ला रहा था| उसी दौरान रुक्मणी नें जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| आनन-फानन में एस्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| लेकिन हालत जादा गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में शैलेन्द्र नें 2:40 बजे उसे भर्ती कराया| रुक्मणी नें आरोप लगाया की उसका पति शैलेन्द्र शराब पीने का आदी है और वह आये दिन नशे में उसके साथ मारपीट करता था| जिसके चलते वह जाना नही चाह रही थी|