बाइक मिस्त्री नें ट्रेन से कटकर दी जान, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात ट्रेन से कटकर बाइक मिस्त्री ने आत्महत्या कर ली| परिजनों नें भूमि विवाद में हत्या कर शव ट्रेक पर डालनें का आरोप लगाया| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी मुजीद निवासी 34 वर्षीय पंकज शाक्य पुत्र संतोष शाक्य बाइक मिस्त्री का कार्य करता था| वह दो भाई था| छोटा भाई दिल्ली में रहता है| बीती शाम लगभग  8 बजे मोबाइल में पैसे डलानें की कहकर घर से निकल गया| जिसके बाद घर नही पंहुचा| परिजनों नें खोजबीन शुरू की| लेकिन पता नही चला| सुबह ग्रामीणों नें शव को ट्रेक पर पड़ा देखा| जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी| जानकारी होनें पर मौके पर परिजन आ गये| मृतक की पत्नी नीतू व माँ ईश्वरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पत्नी नें आरोप लगाया कि मृतक के परिवारियों नें भूमि विवाद के चलते उसकी हत्या कर शव ट्रेक पर फेंक दिया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस जाँच कर रही है|