जहर खुरानी के शक में पुलिस नें महिला सहित तीन को उठाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़बेज बस अड्डे पर जहर खुरानी की बढ़ रही घटनाओं की रोंकशाम के लिए पुलिस शतर्क है| पुलिस नें जहरखुरानी गिरोह के शक में पुलिस ने एक महिला व दो युवको को उठाया है| पुलिस उससे पड़ताल कर रही है|
दरअसल शहर कोतवाली के आवास विकास निवासी सुनीता भदौरिया को दो दिन पूर्व जहर खुरानी गिरोह नें अपना शिकार बनाकर नकदी व जेवरात साफ कर दिये थे| जिसके चलते भी पुलिस नें एक महिला को उठाया था| लेकिन कोई नतीजा ना होनें पर छोड़ दिया गया| पुलिस गिरोह के सदस्यों पर पैनी नजर बनाये हुए थी की रविवार को यात्रियों नें एक संदिग्ध महिला को बस अड्डे पर घूमते हुए देखा| जिसकी सूचना डायल 112 पर की| डायल 112 मौके पर आ गयी और जाँच की| जिसके बाद चौकी इंचार्ज कादरी गेट राजेश राय भी बस अड्डे पर आ गये| उन्होंने भी जाँच की उसके बाद संदिग्ध महिला को कोतवाली भेज दिया| पता चला है की महिला की पर्स में कुछ नशीली दवाएं भी मिली है| इसके साथ ही दो युवक को भी दबोचा है| फिलहाल पुलिस महिला से जाँच पड़ताल कर रही है| पकड़ी गयी युवती पांचाल घाट की बतायी गयी है| पता चला है कि महिला पांचाल घाट पर बीते कुछ दिनों पूर्व ही किराये पर मकान लेकर रहनें आयी थी| उसकी मकान मालिक भी पूर्व में तत्कालीन चौकी इंचार्ज पांचालघाट पर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है|
चौकी इंचार्ज राजेश राय नें बताया कि महिला के जहर खुरानी गिरोह में शामिल होनें के फिलहाल कोई सबूत नही मिले है| ना ही उसके किसी घटना में संलिप्ता प्रतीत हो रही है| जाँच की जा रही है|