घर में घुसकर ग्रामीण को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी 40 वर्षीय जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र करन सिंह को गाँव के ही दबंग ने गोली मारकर घायल कर दिया| पुलिस के उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा|

घायल जितेन्द्र सिंह के भाई राजबहादुर सिंह ने बताया कि जितेन्द्र सुबह घर के निकट ही खेत से चारा लेने गया था| पड़ोसी धनपाल पुत्रर कल्याण सिंह उसके खेत में अपने जानवरों को चारा खिला रहे थे| जिस पर जितेन्द्र ने आपत्ति दर्ज करायी| तो आक्रोशित होकर धनपाल ने जितेन्द्र को धनपाल ने पीट दिया |

घटना के बाद जितेन्द्र अपने घर आ गया| तभी पीछे से तमंचा लेकर आये धनपाल ने जितेन्द्र के गोली मार दी| गोली उसकी दोनों टैंगो में लगी जिससे वह जख्मी हो गया| घटना किओ सूचना पर डायल 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची| बेबर से 108 एम्बुलेस मंगाकर उसे सीएचीसी भेजा गया| जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|