युवा महोत्सव में अश्लील कपड़ों के कैटवॉक का विरोध करेगी हिन्दू महासभा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी 17 जनवरी को प्रस्तावित युवा महोत्सव में अश्लील कैटवॉक का विरोध करनें का फरमान हिन्दू महा सभा नें जारी कर दिया है| जिससे आयोजकों को आयोजन में मानक के हिसाब से कार्य करना होगा| यदि नही करते है तो फिर हिन्दू महा सभा (राजेश गुट) विरोध प्रदर्शन करेगी|
दरअसल प्रतिवर्ष युवा महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा नगर में फैशन के नाम पर कम कपड़ो में महिला प्रतिभागियों को लाल कारपेट पर उतारा जाता है| विगत वर्ष भी हिन्दू महासभा नें जमकर विरोध किया था| महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर फरमान जारी किया है| जिसमे कहा है कि युवा महोत्सव में अश्लील कपड़ो में कैटवॉक बर्दास्त नही होगी| या प्रशासन हमारी आपत्ति को स्वीकार करे या फिर कार्यक्रम भारतीय परिधान में आयोजित किया जाये| यदि नही होता है तो हिन्दू महासभा विरोध के लिए तैयार है|
कई वर्षो से विवादों के घेरे में रह रहा युवा महोत्सव
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव विगत कई वर्षों से विवादों के घेरे में है| कैटवॉक के बादनिर्णायकों की भूमिका को लेकर बीते दो वर्षों से लगातार विवाद होता रहा है| जिसके चलते अब विशेष रूप से प्रतिभागियों के ही महोत्सव की गुणवत्ता को लेकर प्रश्न चिन्ह लग रखा है|