देखो डीएम साहब: जाम की झाम से जूझते राहगीरों की तस्वीर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के चलते शहर में हर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पैथालाजी, स्कूल और मैरिज लान की ओर से पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। सबसे अधिक समस्या तब होती है जब स्कूलों में छुट्टी होती है। बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इसी तरह की समस्या से सुबह कार्यालय के लिए निकलने वाले लोग भी जूझते हैं। ऐसी स्थिति तब है जब तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें सभी गेट्स हाउस संचालकों को पार्किंग भीतर करनें के आदेश दिये थे| लेकिन इसके बाद भी जाम में फंसी जनता के क्या हालात है तस्वीर झूठ नही बोलती|
शहर के बढ़पुर में रविवार शाम मधुर मिलन के सामने भीषण जाम लग गया| दो एम्बुलेंस जो मरीज ले जा रही थी जाम में फंसकर अपना हूटर बजातीं रहीं| बढपुर स्थित गेस्ट हाउस आमने-सामने है| जिस कारण इनकी सड़क पर ही पार्किंग होती है| मध्य सुबह, दोपहर व शाम को इस जगह पर जाम की समस्या रहती है। इस मार्ग पर दर्जन भर से अधिक मैरिज लान का संचालन होता है। इसके अलावा मैरिज हाल के कारण शाम को इस मार्ग पर भीषण जाम लगता है। इसमें दोपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन घंटों मार्ग जाम में फंसे रहते हैं।