कांग्रेस बोली किसान बिल वापसी प्रियंका गांधी की जीत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) शुक्रवार को पीएम मोदी द्वारा किसान बिल वापसी को कांग्रेस अपनी बढ़ी जीत मान रही है| कांग्रेस नें कहा है कि किसान बिल वापसी प्रियंका गाँधी की जीत है|
विधान सभा कायमगंज के गाँव कटिया में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन उपाध्यक्ष रमेश चद्र कठेरिया के नेतृत्व में किया गया| जिसमे पंहुचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि देश के प्रधानमंत्री किशोर आम जनमानस और किसानों के प्रति अच्छी नहीं है किस बात का प्रतीक है कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी है किसान बिल वापस लेने की घोषणा देश के किसान संगठन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी की जीत है| राकेश सागर के नेतृत्व में ग्राम सभा रायपुर खास, श्री कृष्ण गौतम जी के नेतृत्व में  नेतृत्व में ग्राम बिल्सडी में भी सभा का आयोजन हुआ| कटरा रहमत खां में प्रतिज्ञा पद यात्रा एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन महासचिव शकुंतला देवी के द्वारा किया गया| भानु चतुर्वेदी, राकेश पाल, अनिल कठेरिया, मनोज शिवा, सगीर अहमद, राजेश चतुर्वेदी रूप कुमार तिवारी आदि रहे|