रेलवे स्टेशन पर टहल रहे आरएसएस कार्यवाह को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात रेलवे इस्टेशन पर टहल रहे आरएसएस के कार्यवाह के गोली मार दी गयी| जिसके बाद घायल को सीएचसी लाया गया जहाँ से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
थाना कमालगंज के गांधी नगर निवासी 25 वर्षीय यश गुप्ता सच्चीदानंद बीती रात कमालगंज रेलवे स्टेशन पर टहल रहा था| उसी दौरान यश के किसी नें पेट में गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| गोली चलने से भगदड़ मच गयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमरपाल मौके पंहुचे और घायल यश को सामुदिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया| हालत गंभीर होनें पर यश को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल भर्ती किया गया| देर रात लगभग 11 बजे भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर लोहिया अस्पताल पंहुचे और उसका सीटी स्कैंन करानें के बाद घायल को रिफर कर दिया गया| यश आरएसएस के कार्यवाह हैं| सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा नें बताया कि घटना जीआरपी के अंर्तगत है| लिहाजा जीआरपी जाँच कर रही है|