सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 71 जोड़े

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल एवं पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की ओर से सामूहिक विवाह समारोह (सेवाव्रत)  मधुर मिलन गेस्ट हॉउस मे आयोजित किया गया। जिसमे 70 हिन्दू जोड़ों के विवाह एवं मुस्लिमों के 1 निकाह सम्पन्न हुये।
बीते कुछ वर्षों से मनोज अग्रवाल द्वारा बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी मनोज अग्रवाल द्वारा सामूहिक विवाह समारोह गत वर्षों की भांति धूमधाम से सम्पन्न कराया। विभिन्न समाजो के वर-बधू 70 व मुस्लिम समाज के 1 जोड़े का निकाह सम्पन्न कराया गया| कुल मिलाकर करीब 21 प्रकार का सामान उपहार में वर-बधू को दिया जा रहा है| एमएलसी मनोज अग्रबाल ने बताया सभी वर  बधूओ को यथा योग्य दहेज का सामान भी दिया जा रहा है। जिससे नवदम्पतियों का एक नया संसार आबाद हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि पहले तो जोड़े ऊपर वाला बनाता है, लेकिन उन जोड़ों का वास्तविक जीवन विवाह के बाद ही शुरू होता है। हमें अपने संस्कारों को ध्यान में रखते हुए दाम्पत्य जीवन का निर्वहन करना चाहिए।  नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|