देव दीपावली पर सैकड़ों दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ गंगा घाट

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शहर के पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम घाट पर गंगा तट सैकड़ो दीपों की अलौकिक रोशनी के नहा गया| देव दीपावली के पर्व पर  गंगा तट दीपों से जगमागाया । मंत्रोच्चार के बीच महाआरती उतारी गयी। उसके साक्षी हजारों नर-नारी बनेंगे|
श्री कैलाश सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प० प्रदीप नारायण शुकल द्वारा गंगा घाट पर महाआरती और दीपदान का भव्य आयोजन किया गया| जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया| सभी के देश, समाज और परिवार के खुशहाली की कामना की| इसके साथ ही तांबे के 501 सर्प का पूजनदि करके जल  प्रभाव किया गया| वही मंगल कामनाओं के बीच 2100 दीपों को गंगा में प्रवाहित कर दीपदान किया गया| साथ ही सभी ने गंगा की साफ-सफाई की शपथ ली|  नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, संगीता चतुर्वेदी, रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित, राजेन्द्र त्रिपाठी, गोविन्द मिश्रा अनुपम शुक्ला आदि रहे|