देव दीवाली पर गंगा में प्रवाहित होंगे 1100 तांबा सर्प

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पर महाआरती का आयोजन होगा| इसके साथ ही साथ 1100 तांवा सर्प व दीपों को प्रभावित किया जायेगा|
श्री कैलाश सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रदीप नरायण शुक्ल नें बताया कि दीपावली से एक दिन पूर्व नरक चतुर्दशी  मनायी जाती है| अमावस्या को दीपावली मनायी जाती है| ठीक उसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली बनाने का विधान है| आगामी 18 नवंबर को पांचाल घाट दुर्वाशा ऋषि आश्रम के सामने गंगा घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया है| इसके साथ ही मंगला चरण, शांतिपाठ, शिवतांडब, गंगालहरी, गणपति भजन मुख्य आकर्षण होंगे| गंगा घाट पर  1100 सर्पों का व दीप दान किया जायेगा| जवाहर मिश्रा, गोविन्द मिश्रा,संजीब वाजपेयी, संतोष गुप्ता, कृष्ण कुमार, अभय, सोनू आदि रहे|