भूमि विवाद में दीवाली पर महाभारत, कई लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भूमि विवाद में दीवाली की पूर्व संध्या पर दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया| लाठीडंडे भी चले| जिसमे दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गये| जबाबी तहरीर दी थी| घायलों का पुलिस नें मेडिकल परीक्षण कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बिलालपुर निवासी 65 वर्षीय मोरपाल का गाँव के ही शहबाज सिंह से विवाद हो गया था| जिसके चलते दोनों पक्ष के लोग विवाद में आ गये| दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडे चलाये गये| जिससे दोनों मोरपाल पुत्र अबधेश व 45 वर्षीय प्रवेश पुत्र शंकर व दूसरे पक्ष से 19 वर्षीय शाहबाज पुत्र रामनिवास, 65 रेशमा, 60 वर्षीय मुन्नी देवी, विवेक पुत्र ऋषिपाल, लक्ष्मी पत्नी राजकिशोर, अरुणा देवी पत्नी रामनिवास, रंजना पत्नी श्याम कुमार घायल हो गये| लहुलुहान हालत में दोनों पक्ष थानें आये उनका और जबाबी तहरीर दी| पुलिस नें घायलों का सीएचसी में उपचार कराया|  थानाध्यक्षदिनेश गौतम नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है|