विधानसभा चुनाव में भाजयुमो पर होगी सर्वाधिक जिम्मेदारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई इस दौरान केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणजीत बनाई गई। जिसमे पंहुचे भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 शिववीर सिंह भदौरिया नें कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है| उन्होंने आगामी चुनाव में भाजयुमो की भूमिका अहम बतायी|
बैठक में आगामी  2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। फिर से प्रदेश में पार्टी सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव लोगों के घरों में जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन ,आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष नें आगामी पार्टी के कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया| उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है| सरकार की योजनाओ से प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी माध्यम से लाभ ले रहा है| उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी युवा मोर्चा की रहेगी। ऐसे में अभी से तैयारियों में जुट जाए।  क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा शशांक शेखर मिश्रा ने भी विचार रखे|  सफल कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नें मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित की पीठ ठोंकी| इस दौरान मंडल प्रभारी अंकित तिवारी, रामवीर चौहान, विशाल शुक्ला, राहुल राठौर, राजीव श्रीवास्तव, पवन मिश्रा रहे|संचालन सौरभ मिश्रा नें किया|