सड़क पर पड़ा मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क पर ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बबताया जा रहा है|
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ महोई निवासी 36 वर्षी नीरज जाटव पुत्र रामकिशोर ट्रक चालक का कार्य करता था| नीरज की पत्नी उमाकली की बीते 6 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है| उसके के 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान है| बीती रात नीरज थाना मऊदरवाजा क्षेत्र निवासी अपने मामा रामदास के घर आया था| मामा के घर बीती शाम लगभग 4 बजे अपने चचेरे भाई अद्दू व बहनोई के साथ नीरज आया था| नीरज की मामा की पुत्री रेशमा पत्नी राजू निवासी छिबरामऊ भी अपने मायके में ही रहती है| लिहाजा रेशमा नें पुलिस को बताया कि नीरज कुछ देर बाद चला गया| बीती देर रात शराब पीकर आया और घर आकर फिर वापस जानें लगा| जिस पर रेशमा नें घर के दरबाजे पर ताला लगा दिया| लेकिन वह पड़ोसी सुनीता पत्नी नरेश के घर से कूदकर निकल गया| सुबह उसका शव गाँव के निकट आजम खां के आम के बाग के पास सड़क पर पड़ा मिला| पास में ही उसकी शर्ट पड़ी थी|  लिहाजा ग्रामीणों नें शव देखनें के बाद परिजनों को सूचना दी| जिसके बाद परिजन मौके पर आ गये| थानाध्यक्ष अतर सिंह, डॉग  स्कोट, फिल्ड यूनिट आदि ने मौके पर आकर जाँच की| परिजनों नें हत्या की आशंका व्यक्त की है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है|  पुलिस जाँच कर रही है |  पुलिस ने फिलहाल रेशमा और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया | थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|