गन्ने के खेत में उतराती मिली युवक की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाढ़ के बीच एक युवक का शव गन्ने के खेत में उतराता मिला| सूचना मिलने के लगभग तीन घंटे बाद जिम्मेदार पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच शुरू की|
थाना क्षेत्र इस समय बाढ के पानी में डूबा है| बुधवार को अमैयापुर में एक युवक का शव गन्ने के खेत में उतराता मिला| जिसके बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गये | ग्रामीणों नें पुलिस को शव पड़ा होनें की सूचना दी गयी| सूचना मिलने के लगभग तीन घंटे बाद हल्का इंचार्ज ओमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे| उन्होंने जाँच की| चौकीदार रामशरण नें पुलिस को तहरीर दी| मृतक की शिनाख्त नही हुई| पुलिस नें शव को कब्जे में लिया|मृतक काला लोअर पहने था | थानाध्यक्ष सुनील परिहार बताते हैं कि अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है|  पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| रिपोर्ट आनें पर अग्रिम कार्यवाही होगी|