संकिसा में बुद्ध महोत्सव के दौरान बबाल, पथराव, वाहनों में तोड़फोड़, लगाया गया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) संकिसा में बौद्ध धर्मी व सनातन धर्मी पुलिस की लापरवाही के चलते आमने-सामने आ गया| जनपद पांच बार बार पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई| जिसके बाद भारी पुलिस बल पंहुचा| सनातन धर्मियों ने सड़क पर जाम लगा दिया|
दरअसल बुधवार को संकिसा विवादित स्तूप के पास बुद्ध महोत्सव पर दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव का आयोजन चल रहा था| बीते दिन शुरू हुए बुद्ध महोत्सव का बुधवार को दूसरा दिन था| धम्मालोको बुद्ध बिहार संकिसा पर सुबह बौद्ध अनुयायी धम्मयात्रा लेकर धार्मिक स्थल पर पहुंचे। तभी विवादित टीले पर तकरीबन आधा सैकड़ा अराजक तत्व पंचशील झंडा लेकर चढ़ गये और टीले के ऊपर बने बिसारी देवी के मन्दिर पर लगा भगवा ध्वज हटा कर पंचशील ध्वज लगा दिया और मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया| यह जानकारी जब सनातन धर्मियों को हुई तो हंगामा हो गया| बिसारी देवी के ऊपर बौद्ध धर्मियों द्वारा झंडा लगाने से दोनों समुदाय के अनुयायियों के आस्तीने खिच गयीं| कहा-सुनी से बात महाभारत तक आ गयी| दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया| जिससे भगदड़ मच गयी | जिससे कई लोग चुटहिल भी हो गये| पथराव में खड़ी कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं|  आक्रोशित सनातन धर्मियों नें गाँव के निकट ही जाम लगा दिया| सूचना मिलने पर सीओ सोहराब आलम, थानाध्यक्ष देवी प्रसाद गौतम आदि मौके पर आ गये| उन्होंने आक्रोशित सनातन धर्मियों से वार्ता शुरू की| पुलिस मामले को शांत करानें का प्रयास कर रही है|