पढ़ें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का जिले में पूरा कार्यक्रम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा के शनिवार को जिले आगमन का पूरा कार्यक्रम आ गया है| पढ़े पूरी खबर
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का शनिवार को सुबह 10:45 आगमन फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में होगा| इसके बाद वह 11 बजे से लेकर 11:30 बजे तक जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद के साथ बैठक करेंगे| 11:30 से दोपहर 11:45 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित किया गया है| इसके बाद 11:45 बजे वह कार द्वारा भाजपा कार्यालय आवास विकास के लिए रवाना होंगे| भाजपा कार्यालय पर उनका काफिला 12 बजे पंहुचेगा यह वह कार्यक्रम के अनुसार 45 मिनट तक जनप्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे| 12:45 बजे दोपहर 1 बजे तक 15 मिनट वह मीडिया से मुखातिब होंगे| इसके बाद वह कार द्वारा 1 बजे वह शहर के जोगराज गली निवासी सुधीर शर्मा के आवास के लिए रवाना होंगे| 1:20 बजे वह सुधीर शर्मा के आवास पर पंहुचेंगे| 1:50 बजे वह वापस लखनऊ अपने आवास के लिए रवाना होंगे|