शहर का कूड़ा समय से ना उठने पर ईओ को फटकार

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कोरोना वायरस के बचाव को ध्यान में रखते हुए नगर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया| जिसके चलते उन्हें सड़कों पर कूड़ा पड़ा मिला| जिससे वह खफा हो गये| उन्होंने ईओ की फटकार लगा दी|
सोमबार दोपहर बाद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व एसपी डॉ० अनिलकुमार मिश्रा नगर भ्रमण पर निकले| जंहा उन्हें पता चला की कलेक्शन प्वाइन्टों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है| जिस पर उन्होंने ईओ रश्मि भारती की कड़ी फटकार लगाकर निर्देश दिये की शहर का कूड़ा नियमति उठाया जाये|
नागरिकों ने शिकायत करते हुए डीएम को बताया कि कूड़ा तीन से चार दिन बाद उठता है| जिस पर उन्होंने कहा यदि नियमित कूड़ा नही उठा तो जिम्मेदारी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी| शहर में किसी भी दशा में गंदगी नही दिखनी चाहिए| उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
नगर के आवास विकास उप कृषि निदेशक कार्यालय के सामने लकूला तिराहे पर लोहे की जाली लगवाने के साथ-साथ नियमित रूप से नाली की साफ- सफाई कराने के निर्देश भी दिये| यहाँ भी कूड़ा डीएम को सड़क पर पड़ा मिला|