70 किसानों को वितरित की गयीं ‘मसूर’ की मिनी किट

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार को किसानों को मसूर की मिनी किट का वितरण किया गया| इसके साथ ही उन्हें खेती से जुड़ी बारीकियों की जानकारी भी दी गयी|
राजेपुर की कृषि रक्षा इकाई पर उप कृषि निदेशक राजकुमार नें कुल 70 किसानों को मसूर की मिनी किट का वितरण किया| जिससे किसानों के चेहरे खिल गये| कृषि रक्षा अधिकारी प्रभारी फूलचंद ने बताया कि 70 किसानों को किट वितरण हुआ है अब खेती में जाकर मसूर का टेस्ट भी किया जाएगा|