अनुपम के समर्थन में आ रहे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीमा पर पुलिस नें रोंका, काफिले से लगा जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बसपा नेता अनुपम दुबे और उनके परिजनों पर हो रही कार्यवाही के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी भारी काफिले के साथ जिला मुख्यालय आ रहे थे| लेकिन उन्हें सीमा पर ही पुलिस नें रोंक लिया| जिस पर तकरीबन दो घंटे सीमा पर प्रदर्शन के बाद उन्होंने ज्ञापन दिया और उसके बाद उन्हें वहीं से  वापस भेजा दिया गया|  सड़क पर प्रदर्शन से काफी लम्बा जाम भी लग गया|
जनपद मेरठ (अब बागपत) थाना अमीनगर सराय के लाहौर सराय गांव निवासी इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की हत्या के साथ ही ठेकेदार समीम की हत्या के मामले में बसपा नेता अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में निरुद्ध हैं| बसपा नेता के भाई अनुराग दुबे डब्बन पर भी पुलिस नें शिंकजा कसकर व्यापारी मोहन अग्रवाल पर जान लेवा हमले के मामले में जेल भेज दिया| जेल जाने के बाद भी उनके ऊपर कई मुकदमें दर्ज किये गये| पुलिस कार्यवाही को गलत बताते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी काफी लम्बे काफिले के साथ कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ के लिए निकले| उन्होंने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की पूर्व घोषणा की थी|
जिस पर जिले की सीमा पर कालीनदी मोहम्मदाबाद में पुलिस तैनात कर दी गयी| सीओ राजवीर गौर के नेतृत्व में पुलिस बल नें उन्हें जनपद की सीमा पर ही रोंक दिया| जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही तकरीबन दो घंटे तक उन्होंने नारेबाजी की| इसके बाद सीओ मोहम्मदाबाद को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि अनुपम दुबे के ऊपर फर्जी मुकदमें लगाकर उनका उत्पीडन किया जा रहा है| जिसे अबिलम्ब रोंका जाये| अब तक किये गये मुकदमों की जाँच करके उन्हें खत्म किया जाये| राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के साथ आये वाहनों से इटावा-बरेली हाई-वे जाम हो गया|
विधान सभा घेरनें की चेतावनी
राष्टीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी नें दिये गये ज्ञापन में कहा है कि यदि एक सप्ताह में मांगे नही मानी गयीं तो संगठन विधान सभा के बाहर प्रदर्शन करेंगा | सीएम से न्याय की गुहार की जायेगी| इस दौरान प्रदेश प्रभारी किशन दुबे, श्याम नारायण चौधरी, अनुपम वाजपेयी आदि रहे|