मीडिया विभाग भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण अंग

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को शहर के आवास-विकास स्थित मंडल मीडिया प्रभारियों एवं मोर्चा जिला मीडिया प्रभारियों की जिला मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया|  इसमें कहा गया कि मीडिया विभाग भाजपा का महत्पूर्ण अंग है|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी नें कहा कि मीडिया विभाग भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है मीडिया पदाधिकारी संगठन और जनता के बीच सेतु के रूप में कार्य करता है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो बूथ से लेकर मंडल तक कार्य करता है। उत्तर प्रदेश की जनता बड़े स्तर पर पूर्व की सरकारों में पलायन कर रही थी उत्तर प्रदेश जंगलराज की ओर बढ़ रहा था और उत्तर प्रदेश को चलाने वाले प्रदेश की जनता के हित के लिए नहीं बल्कि परिवार हित के लिए कार्य कर रहे थे अतीक अहमद मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं का आतंक कायम था पूरे प्रदेश में दंगा एक मुख्य समस्या बन गया था योगी सरकार ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनको जेल पहुंचाने का कार्य किया। अखिलेश यादव सरकार में प्रदेश का बजट मात्र ₹2 लाख 22000 हजार करोड़ रुपए था जिसको बढ़ाकर योगी सरकार ने 5 लाख 57000 हजार करोड रुपए किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा संगठन में मीडिया का दायित्व कार्यकर्ता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म है| जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोग, रोहित शर्मा,संजीव वर्मा, रितेश कुमार, रामू सोमवंशी, रमन सिंह राजावत, नीलेश दुबे  अभिषेक गुप्ता आदि रहे|