प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर लेटे कांग्रेसी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता आक्रोशित हो गये| जिसके चलते कांग्रेसियों नें मार्च निकाल व सड़क पर लेटकर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की| जिसके बाद पुलिस उन्हें ट्रक के भरकर पुलिस लाइन ले गयी और गिरफ्तारी की|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में तकरीबन आधा सैकड़ा कांग्रेसियों नें भोलेपुर पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाल| अम्बेडकर प्रतिमा के निकट कांग्रेसी सड़क पर लेट गये और सरकार को जमकर कोसा| जिलाध्यक्ष नें कहा कि सरकार यह तानाशाही रवैया अपना रही है| लिहाजा यह बर्दास्त नही किया जायेगा| पुलिस की दम पर सरकार चलायी जा रही है| किसानों की हत्या निंदनीय है| पार्टी महासचिव को की गिरफ्तारी लोकतंत्र का हनन है|
सड़क पर लेटे कांग्रेसियों को कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल आदि नें जबरन पकड़ कर पुलिस के ट्रक में डाल लिया और पुलिस लाइन लाये| रास्ते भर कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे| पुलिस लाइन में जिलाध्क्ष विजय कटियार, पुन्नी शुक्ला, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, अनुपमा शर्मा, इमरान अली, शिवाशिष तिवारी आदि तकरीबन ढाई दर्जन लोगों नें खबर लिखे जाने तक अपनी गिरफ्तारी दी|  कोतवाली प्रभारी जेपी पाल नें बताया कि अभी तकरीबन 28 कांग्रेसियों की गिरफ्तारी हुई है| कार्यवाही अभी चल रही है|