एक सप्ताह से लापता पूर्व सैनिक का झाड़ियों में मिला कंकाल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते एक सप्ताह पूर्व लापता हुए पूर्व सैनिक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला| पास ही उसकी साइकिल पड़ी थी| घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर आ गये| परिजनों नें हत्या किये जानें का आरोप लगाया | पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के दरअसल बीते 27 सितंबर को त्योरी इस्माइलपुर  निवासी 75 वर्षीय पूर्व सैनिक सुरेश चन्द्र दुबे साइकिल से  शाम 5 बजे अपने घर से निकले थे| वह अचरा रोड़ नवाबगंज मुख्य तिराहे पर स्थित अपने दूसरे मकान पर रात में लेटने प्रतिदिन की तरह आये थे| लेकिन रोज की भांति सुबह 8 बजे घर नही पंहुचे| जिस पर पुत्र सुनील कुमार आदि परिजनों नें उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उनका कोई पता नही चला| जिसके बाद 28 सितंबर को सुनील ने पिता के लापता होनें की तहरीर थानें में दी| पुलिस नें गुमशुदगी दर्ज कर ली|
मामले के एक सप्ताह बाद वीरपुर अचरा रोड कछपुरा मोड़ की झाड़ियों में वृद्ध का शव युवकों नें पड़ा देखा| पास में ही उनकी साइकिल पड़ी थी| जिसकी सूचना मीडिया कर्मियों के माध्यम से पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अच्छे लाल पाल फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|