अपडेट: पुरानी रंजिश में शातिर की गोली मारकर हुई हत्या, पत्नी-भाभी घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को दिन दहाड़े शातिर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर आ गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हाल चिलसरा-शमसाबाद के मार्ग पर सोमवार शाम मोहल्ला रकाबगंज में 25 वर्षीय शिवा पुत्र सुभाष गिहार की हत्या हमलावरों में ताबड़तोड़ फायरिंग करके कर दी थी| गोलीवारी में मृतक शिवा की पत्नी तनू व भाभी रस्मी पत्नी बिक्की भी घायल हो गयीं| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
मृतक के परिजनों नें बताया कि आरोपियों से पुरानी खूनी रंजिश चली आ रही है| पूर्व में भी मृतक के भाई मोहन की नेकपुर पुल पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| वहीं मृतक की दादी बिटोली पत्नी गुलजारी के भी गोली मारी गयी थी| जिसकी रंजिश चल रही है|
तमंचा और नशीले पाउडर में जेल गया था मृतक
मृतक शिवा को पुलिस नें तमंचा और नशीले पाउडर रखनें के मामले में जेल भेज दिया था| वह अभी कुछ दिन पूर्व ही जेल से रिहा होकर आया था| जिसके चलते घात लगाकर आरोपियों नें घटना को अंजाम दिया| आरोपियों का घर मृतक के पड़ोस में है|
घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,एएसपी अजय प्रताप व सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह आदि भारी पुलिस बल आ गया| उन्होंने जाँच की| जिसके बाद एसपी दल-बल के साथ लोहिया अस्पताल आ गये| जहाँ शिवा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों से एसपी नें वार्ता की|  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि की जाँच की जा रही है| आरोपियों की तलाश में एसओजी को लगाया गया है| जल्द खुलासा किया जायेगा|