ससुराल में महिला नें तोड़ा दम, इलाज के आभाव में मौत का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ससुराल में महिला की अचानक मौत हो गयी| परिजनों नें ससुरालीजनों पर इलाज के आभाव में मौत होनें का आरोप लगाया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर निवासी 27 वर्षीय रामकली उर्फ छाया पत्नी पुष्पेन्द्र राठौर का विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था| रामकली का मायका जिजौटा पहाड़पुर कम्पिल में है| रविवार को उसकी ससुराल में मौत हो गयी| सूचना मिलने पर मायके से पिता कैलाश भाई प्रतिम सिंह व बीनू मौके पर पंहुचे| उन्होंने बताया कि बीते एक माह पूर्व ही रामकली नें एक पुत्र को जन्म दिया था| जिसके बाद उसकी हालत खराब होनें लगी| ससुराल वालों के इलाज ना करानें के चलते उसकी मौत हो गयी| मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है| सूचना पर हल्का इंचार्ज राजेश यादव मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
मृतका के भाई प्रीतम नें पुलिस को बहनोंई पुष्पेन्द्र उसके छोटे भाई धीरेन्द्र, नन्हे, सास बिटोली, ससुर हरी आदि के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
हल्का इंचार्ज नें बताया कि इलाज ना होनें के आभाव में मौत का आरोप लगा है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| जाँच की जा रही है|