रिटायर्ड जज की भूमि पर कब्जा करनें में दो गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते लगभग दो दशक से रिटायर्ड जज की भूमि पर कब्जा करने के दो आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के नगला हूसा के मूल निवासी रिटायर्ड जज शमशेर खां वर्तमान में लखनऊ में रह रहें है|बीते लगभग 20 वर्ष पूर्व उनके परिवारियों नें बाबूराम पुत्र नत्थू व अमर सिंह यादव को बेंच दी| खुद उनके भाई पांचाल घाट पर निवास करनें लगे|
बीते तकरीबन दो माह पूर्व रिटायर्ड जज अपने पैत्रकगाँव आये तो पता चला उनकी भूमि पर अमर सिंह व बाबूराम कब्जा  किये है| लिहाजा उन्होंने थानें में मुकदमा दर्ज करा दिया| पुलिस नें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है|