जयंती पर देवी अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवा पाल महासभा के तत्वावधान में वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर की 296 वीं  जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। युवाओं से महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र उत्थान मे सहयोग करने का आह्वान किया गया।
फतेहगढ़ के रखा नगला व ग्राम घन्सुआ में अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे वक्ताओं नें कहा कि महान हस्तियों को किसी जाति या धर्म विशेष से नहीं बांधना चाहिए। इनका सम्मान करते हुए सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कहा कि देवी अहिल्या बाई का जन्म मध्य प्रदेश के जिला इंदौर में 31 मई 1725 को हुआ था। वर्ष 1766 में ससुर मलहार राव की मृत्यु के बाद उन्होंने होल्कर राज्य की बागडोर संभाली और तीस वर्षों तक कुशल राज्य किया। अहिल्या बाई ने केवल पाल समाज के लिए ही नहीं बल्कि पिछड़ों के लिए भी संघर्ष किया। समाज के लोगों को महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र उत्थान में सहयोग करना चाहिए।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाल, युवा पाल महासभा के जिलाध्यक्ष सुमित पाल, धीरज पाल, रितेश पाल, अनुज पाल, जितेन्द्र पाल, गोविन्द पाल, जगदीश पाल आदि रहे|