पल्लेदार के घर से नकदी जेबरात साफ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात चोरों नें पल्लेदार के घर के घुसकर नकदी और जेबरात चोरी कर लिए| पीड़ित नें थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
कृषि उत्पादन मंडी समिति में थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी इरफान पल्लेदार का कार्य करता है| बीती मंगलवार की रात अपने बच्चो और पत्नी के साथ इरफान सो गया| देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरें में रखी अलमारी जेबरात और 55 हजार की नकदी चोरी कर ली| सुबह जानकारी होनें पर इरफान नें सूचना थाना पुलिस को दी|
थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|